सेंटमेरी के रियांश चतुर्वेदी 98.8% अंक पाकर जनपद टॉपर बने

Share This

 सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सेंटमेरी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में अपना परचम लहराया। विद्यालय के छात्र रियांश चतुर्वेदी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं राजवर्धन दुबे 98.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि संस्कृति त्रिपाठी और वैष्णवी यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल फादर शीजू जॉर्ज के कुशल नेतृत्व एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण में सेंटमेरी इंटर कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मैनेजर फादर बिंसन एवं वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 106 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

मेधावी छात्रों में यशस्वी (98%), शुभम यादव (97.4%), आर्यन सिंह चौहान, मेघना सोती व राशि यादव (97.2%), अन्वेषा मिश्रा (97%), काशवी चौधरी (96.8%), शिवांश गुप्ता व शौर्य श्रीवास्तव (96.6%), तेजस सिंह व वंशिका सिंह (96.4%), जानवी पाण्डेय व हर्षवर्धन पाठक (96.2%), गौरवी तिवारी (96%), आस्था यादव, देवांश पटेल, नौशाबा अंसारी व प्रियांश रावत (95.8%), वंशिका सिंह व ईशान अग्रवाल (95.4%), ऋषभ वर्मा, शशांक शेखर, ओम जी व निकुंज मित्तल (95.2%), प्रशांत गुप्ता, निष्ठा मिश्रा व सक्षम सिंह (95%) सहित 31 छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सिस्टर स्नेहा मैथ्यू, सिस्टर सोफी रोज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...