अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Share This

 अग्निशमन स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर इटावा में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार सिंह ने अग्निशमन सेवा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन धारण किया तथा शोक परेड का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तृत जानकारी भी दी गई। लोगों को घरेलू और सार्वजनिक स्थानों पर आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में बताया गया।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनमानस को आग से बचाव के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक बनाया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...