आईएएस शिवम यादव की बहिन पार्थिवी यादव बनी कार्यालय अधीक्षक (एसएससी)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आई0ए0एस0 शिवम यादव की बहिन कु0 पार्थिवी यादव एसएससी-सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनी। उनकी इस सफलता से उत्साहित परिवारीजनों व शुभचिन्तकों ने शुभकामनायें दी हैं।

कस्बा के मुहल्ला स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामगोपाल यादव ने बताया कि उनकी नातिन (पुत्री की पुत्री) कु0 पार्थिवी यादव ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बीती दिनांक 08 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम के चलते उसका चयन इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। पार्थिवी यादव ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की शिक्षा सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा तथा स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। कु0 पार्थिवी यादव की माँ मीना यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुर भरथना में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि भाई शिवम यादव ने बीती वर्ष 2024 में आई0ए0एस0 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह वर्तमान में दिल्ली में प्रशिक्षणरत हैं। पार्थिवी ने इस सफलता का श्रेय माता-भाई व गुरूजनों को बताया है। पार्थिवी की इस सफलता पर उनके परिजनों प्रदीप यादव, धनंजय यादव, विनोद यादव, कुलदीप यादव आदि परिजनों व ग्राम कुनैठी निवासियों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...