महेवा विकासखंड में तेज हवाओं संग हुई बारिश से गेहूंको नुकसान, किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें

Share This

बकेवर:- महेवा विकास खंड क्षेत्र में शनिवार की शाम 4 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश से किसानों की पकी गैंहू व बेझर,सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम शेरपुरा,सुनवर्सा,मतिरामपुरा,लुधियानी सहित अन्य कई गांवों व नगर लखना व बकेवर में खेतों में खड़ी गैंहू,बेझर,सरसों,व चना व आलू की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों की कटाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण से फसल की बालियां खेतों में ही नष्ट हो गईं। लगातार सप्ताह में दो बार बारिश के कारण फसलें खराब हो रही हैं और उनकी कटाई संभव नहीं हो पा रही है। लखना नगर के किसान खुशीलाल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संतोष कुशवाहा कहते हैं कि इस समय किसानों की परेशानी बढी हुई है। आज तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गैंहू की पकी फसल प्रभावित हुई है। दाना काला पडने की उम्मीद है। वहीं आलू भी खराब हो सकता है।

वहीं बकेवर के किसान राजू शुक्ला,राजू चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, भोले यादव चन्द्रपुरा ने उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि इस अप्रत्याशित मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। इस बारिश से कई एकड़ में लगी गेहूं,बेझर,चना,आलू,सरसों सहित अन्य प्रमुख फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते किसान खासे परेशान हैं। वहीं आमजनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...