आग से गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट

Share This

भरथना- तहसील क्षेत्र के ग्राम मकारा और ग्राम तिलियानी के मध्य क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पकी खड़ी करीब 150 बीघा गेहूं की फसल सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते धू-धूकर जल उठी। गेहूं की फसल में भीषण आग की लपटें देखकर ग्राम पंचायत थरी और पालीखुर्द के मजरा ग्राम तिलियानी और मकारा के अलावा ग्राम नगला चुन्नी की मडैंया के किसानों में हाहाकार मच गया। किसान अपनी फसल में लगी भीषण आग बुझाने को खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच अग्निकांड की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल और फायरबिग्रेड कर्मी मय मशीन के घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के सहयोग से जब तक फायर कर्मी आग पर काबू पा पाते, तब तक थरी, मकारा, तिलियानी और नगला चुन्नी की मडैंया के डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में खेतों पर गल्ला, भूसा भरने पहुंचे एक ट्रैक्टर ट्राली के टायर भी जलकर खत्म हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दिलीप कुमार, लेखपाल राममनरेश आदि राजस्व विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर अग्निपीड़ित किसानों के नुकसान का लेखा-जोखा तैयार करने में जुट गए। अग्निकांड में आग लगने के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। बावजूद इसके पुलिस और राजस्व टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...