भरथना ब्लॉक परिसर में “पंचनद सैनिटरी शॉप” व “पंचनद मिनी कैंटीन” का भव्य शुभारम्भ

Share This

विकास खण्ड भरथना परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत “पंचनद सैनिटरी शॉप” एवं “पंचनद मिनी कैंटीन” का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी इटावा श्री अजय कुमार गौतम (आईएएस) तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भरथना श्री विनोद कुमार दोहरे रहे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भरथना सुश्री काव्या सी., उपायुक्त स्वतः रोजगार इटावा श्री विनय कुमार, खण्ड विकास अधिकारी भरथना श्री विजय शंकर प्रसाद, जिला मिशन प्रबंधक श्री सूर्य नारायण पाण्डेय सहित ब्लॉक मिशन प्रबंधकगण—श्री अजय, श्री राहुल, श्री दशरथ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचनद ब्रांड के उत्पादों—जैसे टॉयलेट क्लीनर, हैंड वॉश, फ्लोर क्लीनर आदि—की गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग की सराहना की। उन्होंने इसे ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उन्होंने निर्देश दिए कि इन उत्पादों की आपूर्ति जल्द ही जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों में सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही समूह का जीएसटी पंजीकरण शीघ्र कराने तथा जेम (GeM) पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए, जिससे उत्पादों का विपणन व्यापक स्तर पर किया जा सके।

इस पहल से न केवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक माहौल के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपने सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...