सी.एम. युवा योजना से युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध

Share This

 जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सी.एम. युवा’ योजना के अंतर्गत जनपद के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुल गए हैं। मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों और सेवा केन्द्रों को बढ़ावा देना है, ताकि युवा रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बन सकें।

योजना के अंतर्गत युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों में आटा चक्की, तेल स्पेलर (कोल्हू), मसाला पिसाई इकाई और दाल मिल जैसे कार्य शामिल हैं। वहीं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई (टेलरिंग शॉप), बुटीक तथा टेडी बियर निर्माण जैसे प्रोजेक्ट भी शुरू किए जा सकते हैं। इसके अलावा तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, कंप्यूटर या साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकान, जबकि निर्माण क्षेत्र में दोना-पत्तल निर्माण, अगरबत्ती बनाना, फर्नीचर कार्य और वेल्डिंग वर्कशॉप जैसे उद्योग भी स्थापित किए जा सकते हैं।

सी.एम. युवा योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा-8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष शिक्षित युवाओं को वरीयता दी जाएगी। योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे किस्तों में चुकाना होगा। विशेष बात यह है कि यह ऋण चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त रहेगा। साथ ही परियोजना की कुल लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा विभाग द्वारा सब्सिडी के रूप में वहन किया जाएगा।

अंशदान की व्यवस्था के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 12.5 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं दिव्यांगजन को 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। इसके अलावा योजना में 6 माह की राहत अवधि (मोराटोरियम) भी दी गई है, जिसमें कार्य प्रारंभ होने के शुरुआती छह महीनों तक किस्त जमा न कर पाने की स्थिति में भी छूट प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त उद्योग ने युवाओं से अपील की है कि योजना में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी पोर्टल के माध्यम से 24 से 48 घंटे के भीतर निःशुल्क तैयार हो जाती है, इसलिए किसी को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। कोटेशन भी नजदीकी दुकानदारों या पोर्टल पर सूचीबद्ध वेंडर्स से फोन पर निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए इच्छुक युवक-युवतियां सीधे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एसडी फील्ड, इटावा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही दलालों से बचने और सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी फाइल पर चर्चा करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं का एक सही कदम जनपद को “समृद्ध इटावा” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...