सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति का औचक निरीक्षण, मरीजों को बेहतर इलाज और व्यवस्थाओं पर जोर

Share This

सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने प्रातः आपातकालीन एवं ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने आपातकालीन ओटी का भी जायजा लिया और मौजूद कार्मिकों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने तथा उनके उपचार में हर संभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति में चिकित्सा में उपयोग होने वाली सामग्रियों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

कुलपति ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक बिना किसी बाधा के पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारी ‘सेवादार’ की भूमिका में हैं और उनका नैतिक कर्तव्य है कि वे मरीजों एवं उनके तीमारदारों के प्रति सहज, सहिष्णु और संवेदनशील व्यवहार रखें। ट्रामा सेंटर के गहन निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा कमियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

कुलपति ने कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समय पर और बेहतर सेवा से मरीजों को राहत मिलती है और वे संतुष्ट होकर अस्पताल से जाते हैं।अंत में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए वह स्वयं नियमित निगरानी करेंगे और मरीजों के हित में किए जा रहे कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...