श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पंचकुण्डीय महायज्ञ में सैकडों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सामूहिक रूप से पूर्णाहुति डाल सर्वकल्याण की कामना करते हुए अपने आराध्य संकटमोचन अंजनीपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव बडे ही हर्षाेल्लास व उमंगता के साथ श्रद्धाभाव से मनाया। साथ ही अन्य हनुमान मन्दिरों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ हनुमान जन्मोत्सव बडे ही भव्यता के साथ मनाया गया।

गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कस्बा के मुहल्ला स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मन्दिर प्रांगण में स्थापित हनुमान मन्दिर पर पंचकुण्डीय महायज्ञ में करीब एक सैकडा से अधिक श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने पूर्णाहुति डाल अपने आराध्य का आवाहन किया। आचार्य बृजेन्द्र नाथ शुक्ला व बण्टी शुक्ला द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन उपरान्त मन्दिर परिसर में बने पंचकुण्डीय महायज्ञ में सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की। साथ ही अपने आराध्य पवनसुत हनुमान जी के जन्मोत्सव की खुशियां बांटी और प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर भी युवा हनुमान भक्तों विशाल तोमर, निखिल पोरवाल, ओमजी पोरवाल, मयंक चौहान, हर्ष वर्मा, प्रिंस वर्मा, उमंग दीक्षित, योगेन्द्र वर्मा, कुशल वर्मा, मोक्ष वर्मा, अमन चौहान, गगन पोरवाल, राधे पोरवाल, रितिक जादौन आदि ने अपने आराध्य के जन्मोत्सव पर पूडी-सब्जी का प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, विनोद यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही मोती मन्दिर, दाऊजी मन्दिर, होमगंज, मिडिल स्कूल, महावीर नगर स्थित बडे हनुमान जी मन्दिर, पागल बाबा मन्दिर, आजाद रोड के दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर, स्टेशन परिसर हनुमान मन्दिर सहित नगर व क्षेत्र के समस्त हनुमान मन्दिरों पर भोर होते ही मंगल स्नान के साथ विधिविधान से पूजन अर्चन व वन्दन के श्रृंगार के साथ आकर्षक व अद्भुत साज-सज्जायुक्त मन्दिरों में श्रद्धालुओं का पूजा पाठ के लिए आवागमन शुरू हो गया। साथ ही हनुमान मन्दिरों पर हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड आदि धार्मिक अनुष्ठान व प्रसाद वितरण व भण्डारा का आयोजन किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...