जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन 28 मार्च यानी शनिवार को, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और मथुरा से कैसे पहुंचें, जानिए रूट प्लान

Share This

दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च यानी शनिवार को जेवर क्षेत्र में बने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सालाना करीब 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता और लगभग 10 लाख टन कार्गो हैंडलिंग के साथ यह देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है। उद्घाटन समारोह को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारिया की गई हैं। साथ ही अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी हुई है।
गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें? अगर आप गाजियाबाद जिले से जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, तो आपको ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आना होगा। एक्सप्रेसवे पर पहले सिरसा टोल से नीचे उतरें और इसके बाद सिरसा गोलचक्कर से डाढा गोलचक्कर, फिर सुपरटेक गोलचक्कर से दाएं मुड़कर होंडा सीएल चौक से पुस्ता तिराहा पर बाएं मुड़ने के बाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने से डबल सर्विस रोड होकर दयानतपुर होते हुए रनेहरा पुलिस चौकी पहुंचें। यहां अस्थाई तौर पर बनाए गए गेट से एंट्री कर पार्किंग-6 में अपना वाहन पार्क कर सभास्थल पर जाएं।

मेरठ से जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें? जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ से आने वाले वाहनों के लिए भी गाजियाबाद वाला ही रूट प्लान रहेगा। एनएच-58 के जरिए दुहाई से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ें और फिर गाजियाबाद रूट प्लान पर चलें। हालांकि, मेरठ से आने वाले वाहन पार्किंग संख्या 7 में अलग पार्क होंगे।

मथुरा और अलीगढ़ से जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें? जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए जेवर टोल पार करते ही जेवर कट से नीचे उतर जाएं। इसके बाद दाहिना कट लेकर सबौता अंडरपास से होते हुए किशोरपुर गेट में एंट्री लें और अपना वाहन पार्क करें। मथुरा के वाहनों के लिए पार्किंग संख्या 5 और अलीगढ़ के लिए पार्किंग संख्या 9 और 11 है।

हापुड़, बुलंदशहर और खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें? अगर आप हापुड़, बुलंदशहर या खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं, तो जेवर-खुर्जा रोड से होते हुए आएं। यहां थोरा गांव से पहले दाहिने मुड़ें और पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में एंट्री करें। यहां टाटा बीचिंग प्लांट के सामने पार्किंग बनाई गई है। हापुड़ के वाहनों के लिए पार्किंग संख्या 14, बुलंदशहर और खुर्जा के लिए पार्किंग संख्या 13 निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही 28 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक नोएड-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और उद्घाटन समारोह स्थल के आसपास के मार्गों पर हर तरह के मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...