वंदे भारत में खराब खानपान पर सख्त कार्रवाई IRCTC व निजी कंपनी पर भारी जुर्माना

Share This

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ रेल मंत्रालय ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पटना-टाटानगर वंदे भारत (ट्रेन संख्या 20894) में दही में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री के निर्देश पर Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) पर निगरानी में लापरवाही बरतने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, इस रूट पर कैटरिंग सेवा प्रदान करने वाली निजी कंपनी Syndicate Caterers पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोका गया है।

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है, तो संबंधित कंपनी का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा और उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...