उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति, संस्कृति संस्थान लखनऊ एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के मध्य समझौता ज्ञापन

Share This

’प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने इस समझौते को प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश की लोक एवं जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थाएं शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगी। इसके अंतर्गत लोक एवं जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण हेतु संयुक्त कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार, सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समझौता ज्ञापन के तहत दोनों संस्थान सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। साथ ही, पारंपरिक कलाकारों एवं शिल्पकारों के कौशल विकास, दस्तावेजीकरण एवं प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह समझौता ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह के आवास पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ द्वारा पूर्व में भी विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन संपन्न किए जा चुके हैं, जिनमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर,  राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज,  गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज,  सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र , नई दिल्ली,  रिहंद थर्मल पावर (एन०टी०पी०सी०), बीजपुर, सोनभद्र ,  बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी, उत्तर प्रदेश,  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश,  लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश,  जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया,  सोन चिरैया लोक संगीत उत्थान समिति,  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली उपरोक्त सभी संस्थानों के साथ किए गए समझौता ज्ञापन संस्थान की सक्रियता एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उसके निरंतर विस्तार को दर्शाते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...