कुनैरा अहिंसा तीर्थ में धार्मिक वातावरण, महावीर जयंती की तैयारियां तेज

Share This

शहर से कुछ दूरी पर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र इन दिनों धर्ममय वातावरण से आलोकित है। अहिंसा तीर्थ के प्रेरणास्त्रोत आचार्य  108 प्रमुख सागर महाराज के परमशिष्य क्षुल्लक श्री 105 प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 परमानंद सागर महाराज यहां विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य से पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

आगामी 30 मार्च को कुनैरा तीर्थ क्षेत्र में विशेष विधान का आयोजन किया जाएगा। वहीं 31 मार्च को मनाई जाने वाली भगवान महावीर जयंती को लेकर सराय शेख स्थित जैन मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

महावीर जयंती महोत्सव को भव्य और आध्यात्मिक स्वरूप देने के उद्देश्य से मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने तीर्थ पहुंचकर दोनों पूज्य क्षुल्लक महाराजों को ससम्मान आमंत्रित किया। समिति के सदस्यों ने विधिपूर्वक विनय करते हुए उनसे समारोह में पधारकर श्रद्धालुओं को मंगल प्रवचन एवं आशीर्वचन प्रदान करने का आग्रह किया।

समिति के अनुसार संतों के सान्निध्य से धार्मिक आयोजनों की गरिमा कई गुना बढ़ जाती है और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त होती है। महावीर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा, अभिषेक, पूजन, प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

इस पर्व को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...