भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियोें के बीच ग्रामीण अंचल में भ्रमण को निकली 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया।
क्षेत्र के ग्राम नगला प्रान (बेर) में 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं व युवतियों ने अपने-अपने सिर पर कलश रखकर समूचे ग्राम में स्थित देव स्थानों का भ्रमण, दर्शन कर व जल भरकर भागवत पाण्डाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त गणेश पूजन के साथ कथा प्रारम्भ हुई। भागवत कथा आयोजक कमलेश कुमार व उपेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कथा 29 मार्च को सम्पन्न होगी। कथा का रसपान सरस कथावाचक दुर्गेश नन्दन जी महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) के मुखारबिन्दु से प्रतिदिन कराया जायेगा। इस दौरान परीक्षित अतिबल सिंह यादव, यज्ञकर्ता उपेन्द्र सिंह यादव, सर्वेश कुमार यादव, राकेश कुमार, मानित, आर्यन, रियांश यादव सहित समस्त व्यवस्थापकों व सहयोगियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
