एन्युटी भुगतान हेतु धार्मिक संस्थाओं से दावे प्रस्तुत करने की अपील

Share This

अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद की समस्त पात्र धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी भुगतान डीबीटी प्रणाली के माध्यम से किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वे सभी धार्मिक संस्थाएं, जो जनपद के एन्युटी रजिस्टर में दर्ज हैं और राजस्व परिषद स्तर से डीबीटी (Direct Benefit Transfer) प्रणाली के अंतर्गत एन्युटी प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें इस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से अगले दो सप्ताह के भीतर अपने दावे एवं अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संबंधित संस्थाओं को आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख जैसे इच्छा पत्र, बैंक खाता विवरण (कैंसिल चेक या पासबुक की प्रमाणित छाया प्रति) एवं संस्था का विवरण अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। ये सभी दस्तावेज जिलाधिकारी कार्यालय स्थित जिला भूमि व्यवस्था अनुभाग (डीएलआरसी) में जमा किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि कोई संस्था अपना दावा प्रस्तुत नहीं करती है, तो यह मान लिया जाएगा कि वह संस्था एन्युटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है। ऐसी स्थिति में उसकी सूचना शून्य मानी जाएगी।

प्रशासन ने सभी संबंधित धार्मिक संस्थाओं से समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि पात्र संस्थाओं को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी