सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष हटाए गए

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर चिकित्सा संकायाध्यक्ष को विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही संबंधित वार्ड में तैनात एक दर्जन से अधिक नर्सिंग और सहयोगी स्टाफ को भी हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रोफेसर सोमेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामला सामने आते ही तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवक्ता के अनुसार, घटना के बाद संबंधित वार्ड के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहे। कुलपति प्रोफेसर अजय सिंह के निर्देश पर पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और विधिक परामर्श के आधार पर जांच समिति का गठन किया गया है। समिति को विभाग में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी, जिम्मेदारी और संभावित लापरवाही की बिंदुवार जांच कर निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है और उनसे अलग से रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित महिला के उपचार और समुचित देखरेख के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एसपी सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सकीय टीम गठित की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...