‘मत्स्य-6000’ परियोजना में प्रगति, उथले जल परीक्षण वर्ष के अंत में संभावित

Share This

नई दिल्ली। देश की महत्वाकांक्षी गहरे समुद्र मिशन के तहत ‘मत्स्य (एमएटीएसवाईए)-6000’ परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि ‘मत्स्य-6000’ को सफलतापूर्वक डिज़ाइन कर लिया गया है और इसके ‘गीले/बंदरगाह परीक्षण’ पूरे हो चुके हैं। जनवरी-फरवरी 2025 में किए गए इन परीक्षणों के दौरान तैरन क्षमता, वाहन स्थिरता, संचालन क्षमता, ऊर्जा आपूर्ति, संचार एवं नियंत्रण उपकरणों के साथ मानव सहायता एवं सुरक्षा प्रणालियों की कार्यक्षमता का सफल प्रदर्शन किया गया।

हालांकि, 500 मीटर के उथले जल में गोताखोरी के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण घटक—विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया सिंटैक्टिक-फोम—अभी तैयार नहीं हो पाया है। यह फोम भारत द्वारा डिज़ाइन किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण यूरोप की एक नामित कंपनी द्वारा किया जा रहा है। विनिर्माण में आई तकनीकी खामी के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन इसके मई 2026 के अंत तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद एकीकरण और परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर इस वर्ष की अंतिम तिमाही में उथले जल में गोताखोरी की योजना है।

मंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई के माध्यम से समुद्र तल खनन प्रणाली विकसित की गई है, जो बहुधात्विक पिंडों को एकत्रित और कुचलने में सक्षम है। इस प्रणाली का परीक्षण वर्ष 2021 में मध्य हिंद महासागर में 5,270 मीटर की गहराई पर किया जा चुका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 तक 5,270 मीटर की गहराई पर किसी नई गहरे समुद्री खनन प्रणाली का परीक्षण नहीं हुआ है। साथ ही, वाणिज्यिक खनन अभी अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण द्वारा विकसित की जाने वाली संहिता के अधीन है, जो अभी लंबित है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय “नीली अर्थव्यवस्था” के संसाधनों के सतत विकास के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए विभिन्न उपायों के साथ निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि इस क्षेत्र में निवेश और नवाचार को प्रोत्साहन मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...