बकेवर:- बकेवर व लखना नगर पंचायतों में भाजपा सरकार ने लगभग तीन साल के इंतजार के बाद नगर पंचायतों में मनोनीत निर्दिष्ट सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस मनोनयन से बकेवर व लखना नगर पंचायतों में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है, जहां 3-3 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जिनका लखना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
स्थानीय निकाय चुनाव मई 2023 में संपन्न हुए थे,भारतीय जनत पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भी मनोनयन दिया है। भाजपा ने इस प्रक्रिया में जातीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है, जिससे सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। बकेवर नगर पंचायत के लिए मनोनीत किए गए सदस्यों में शिवम त्रिपाठी अम्बेडकर नगर,मोहर सिंह कुशवाहा विधाविहार कालौनी,सुनील कठेरिया शास्त्री नगर बकेवर मनोनीत किये गये हैं। चेयरमैन बकेवर विवेक यादव सन्नी ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है। कि नगर के विकास में सभी नामित लोग अहम भूमिका निभाएंगे।

इसी तरह नगर पंचायत लखना में भी भाजपा ने कालिका मुहाल निवासी गौरव उर्फ छोटू पाल,महेश्वरी मुहाल निवासी ध्रुवनारायण अवस्थी एडवोकेट व ठाकुरान मुहाल निवासी जितेन्द्र सिंह राठौर को शासन ने नामित करके भेजा है। वहीं तीनों नामित सदस्यों को चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने बधाई देते हुए नगर के विकास में बढचढकर योगदान व सुझाव रखने के साथ सहयोग की अपील की है। लखना नगर के नव मनोनीत सदस्यों का भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह व मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी,डा गोविन्द मोहन,ब्रजेन्द्र सिंह,गोलू राजावत,जगविन्द सिंह चौहान,पवन तिवारी ने फूलमाला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
