नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और राज्य की प्रगति से भी अवगत कराया।

इस मुलाकात में राज्य के विकास कार्यों, निवेश, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
