इटावा में 18 मार्च को लगेगा एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला, प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

Share This

जनपद इटावा में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 18 मार्च को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह रोजगार मेला नुमाइश पंडाल, इटावा में आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें जनपद एवं आसपास के बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकेंगे।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित नियोजक (कंपनियां) प्रतिभाग करेंगी, जो अभ्यर्थियों की योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 10:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी