इकदिल:- नारायण दिव्यांग सेवा संस्थान इकदिल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कार्यालय स्टेशन रोड़ इकदिल पर गया है जिसमें नगर व क्षेत्र के दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक दूसरे ने ग़ुलाल व रंग लगाकर होली खेली l अध्यक्ष जीपू शाक्य ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है हम सब को इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए l इस अवसर पर संरक्षक डॉ.सुशील सम्राट, अध्यक्ष जीपू शाक्य, उपाध्यक्ष पवन कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, कथावाचक कमलाकांत शास्त्री, विकांत राजपूत, आशीष कुमार, राजाबाबू भदौरिया, गोविन्द कुमार, सुमित्रा देवी, जगदीश कुमार, साहव सिंह रामानंद दोहरे, संजय सिंह, जय किशोर राजू गोयल, अवनीश कुमार, मीरा देवी आदि दिव्यांगजन उपस्थित रहे है l
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
