चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न

Share This

“विकसित भारत की ओर भारत का अभियान 2047 : उपलब्धियां एवं चुनौतियां” विषय पर हुआ मंथन

चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस संस्थान), जसवंतनगर के तत्वावधान में “विकसित भारत की ओर भारत का अभियान 2047 : उपलब्धियां एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. (डॉ.) रोली मिश्रा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर विवेक कुमार द्विवेदी (प्राचार्य, बी.एन.डी. कॉलेज, कानपुर एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ), प्रो. (डॉ.) अवधेश सिंह (पूर्व महामंत्री कूटा), बी.डी. पाण्डेय (उपाध्यक्ष कूटा), प्रो. (डॉ.) रिपुदमन सिंह (पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर) शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमेन डॉ. बृजेश चंद्र यादव, प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव, प्रो. (डॉ.) राजेश किशोर त्रिपाठी (प्राचार्य, जनता कॉलेज बकेवर), प्रो. पदमा त्रिपाठी, प्रो. रमा शंकर यादव (के.के.पी.जी. कॉलेज, इटावा), प्रो. (डॉ.) महेंद्र सिंह (प्राचार्य, के.के.पी.जी. कॉलेज, इटावा), प्रो. (डॉ.) श्याम पाल सिंह (प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, इटावा), सेमिनार के आयोजक सचिव एवं निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय, प्रबंध समिति से अशांक हनी यादव तथा प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेमिनार हाल में देशभर से आए शोधार्थियों द्वारा 50 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें विकसित भारत की संकल्पना, आर्थिक मजबूती, शिक्षा की भूमिका एवं सामाजिक चुनौतियों पर गहन विमर्श हुआ।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रोली मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी, तब तक 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। हमें आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे।
विशिष्ट अतिथि प्रो. विवेक कुमार द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना छात्रों के समग्र विकास से ही संभव है।


वहीं प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है, क्योंकि शिक्षित भारत के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।

सेमिनार का समापन सकारात्मक विमर्श और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की निर्णायक भूमिका के संकल्प के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...