बकेवर में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण: जनता कॉलेज बकेवर में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार सहित अन्य जानकारी दी गई

Share This

बकेवर:-जनता कॉलेज बकेवर में आयोजित रोबर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, आपदा प्रबंधन प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का वातावरण पूरे दिन अनुशासन, ऊर्जा, राष्ट्रप्रेम और सेवा-भाव से ओत-प्रोत रहा।इस विशेष अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से पधारे जिला संगठन आयुक्त (रोबर्स) प्रदीप कुमार त्यागी एवं सहायक प्रशिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने विद्यार्थियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल सिद्धांतों को न केवल समझा, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त की।

बकार्यक्रम का शुभारंभ पूर्ण अनुशासन के साथ ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत एवं प्रार्थना से हुआ। प्रारंभिक सत्र में प्रदीप कुमार त्यागी ने स्काउट–गाइड आंदोलन के इतिहास, उद्देश्य, प्रतिज्ञा, नियमों एवं संगठनात्मक संरचना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग केवल शारीरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों की स्थापना और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक सशक्त आंदोलन है।द्वितीय दिवस के व्यावहारिक सत्र में विद्यार्थियों को रस्सी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गांठें (जैसे स्क्वेयर नॉट, शीट बेंड, क्लोव हिच आदि) लगाना सिखाया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि ये गांठें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, कैम्पिंग एवं दैनिक जीवन की अनेक परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं। विद्यार्थियों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त टोली प्रणाली के अंतर्गत समूह निर्माण कर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं समन्वय की भावना को विकसित किया गया। समूह प्रस्तुतीकरण, देशभक्ति गीत, लघु नाट्य मंचन एवं प्रेरक नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।शिविर में कुल 72 रोबर्स रेंजर्स प्रतिभागियों का उत्साह पूरे दिन देखने योग्य रहा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्राकृतिक जीवन शैली, आत्मनिर्भरता, साहस, आपसी सहयोग एवं सेवा-भावना के महत्व से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी डॉ. ज्योति भदौरिया, रोबर्स प्रभारी डॉ. नवीन अवस्थी, क्रीड़ा शिक्षिका श्रीमती मीनू त्रिपाठी, इंजीनियर अजित प्रताप अग्निहोत्री एवं श्री अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी