विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी कैस्त स्थित लक्ष्मी मैरिज हॉल में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ उपस्थित रहकर विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया गया।

ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य गुड्डू तथा जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल में स्थानीय समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूती मिली।

