एमएसएमई वृहद ऋण वितरण शिविर एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Share This

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एमएसएमई वृहद ऋण वितरण शिविर एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं एवं पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बैंकों के माध्यम से उद्यम स्थापना हेतु ऋण उपलब्ध कराकर हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और बैंकों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत लाभार्थी को ऋण पर कोई ब्याज देय नहीं होता तथा अतिरिक्त धनराशि का कोई भार नहीं पड़ता। लाभार्थी को केवल मूल ऋण राशि का ही पुनर्भुगतान करना होता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवा अपनी लघु अथवा सूक्ष्म इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं, जिससे परिवार की आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि प्राप्त ऋण राशि का उपयोग केवल आर्थिक गतिविधियों एवं उद्यम स्थापना में ही करें तथा अनुत्पादक कार्यों में व्यय न करें। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1700 अतिरिक्त लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है और यह अभियान निरंतर संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि विभिन्न बैंकों में 500 से अधिक आवेदन पत्र लंबित हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान करते हुए समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंच सके। उन्होंने लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और जनपद की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दो राजमिस्त्रियों को टूलकिट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मशरूम उत्पादन इकाई हेतु ₹5 लाख का ऋण प्राप्त करने वाली लाभार्थी श्रीमती गीता को सम्मानित किया गया। मसाला निर्माण इकाई के लिए ₹4.24 लाख का ऋण पंजाब सिंध बैंक से प्राप्त करने वाले लाभार्थी को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में एलडीएम सहित समस्त बैंकर्स एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...