बकेवर:- जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त शुक्ला के निर्देशन में विकास खंड महेवा के ग्राम पंचायत लखना देहात के मिनी सचिवालय में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री का शिविर आयोजित किया गया जिसमें किसानों ने पहुंचकर प्रावधिक सहायक कृषि विभाग महेवा व लेखपाल के द्वारा किसानों के फार्मर रजिस्ट्री की गयी। प्रावधिक सहायक कृषि विभाग चन्द्रशेखर ने बताया कि ग्राम पंचायत लखना देहात के मिनी सचिवालय में फार्मर रजिस्ट्री का शिविर आयोजित करके लेखपाल राहुल चौबे के साथ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गयी।
पूरे दिन चले इस शिविर में करीब 20 किसानों ने पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाया। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की जा रही है। इसके चलते किसानों के लिए ग्राम पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते किसान शिविर में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कराने में जुटे हुए हैं।
