कुर्मी एवं मराठा समाज ने भव्यता से मनायी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

Share This

इटावा। कूर्मी क्षत्रिय समाज एवं मराठा समाज, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मराठा समाज ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत होम गंज, इटावा से हुई, जहां से समाज के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हाथों में लेकर पैदल मार्च निकाला। शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और “जय भवानी-जय शिवाजी”, “हर-हर महादेव”, “नमो पार्वती पतये-हर हर महादेव” जैसे जोशीले नारों के साथ तलैया मैदान तक पहुंची। पुरविया टोला में स्थापित प्रतिमा का जल, दूध, दही, शहद आदि पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया तथा पुष्पमालाएं अर्पित कर नारियल फोड़ा गया। मराठी परंपरा के अनुसार थाल सजाकर आरती उतारी गई और आदम्य साहस, रणनीति व स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को शत-शत नमन किया गया।

मराठा समाज के अध्यक्ष प्रकाश जाधव एवं उपाध्यक्ष चंदू पाटिल ने संयुक्त रूप से कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी एवं महान शासक भी थे। कूर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार एवं धर्मेश कुमार (मौधू) ने बताया कि 17वीं शताब्दी में उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर राष्ट्र गौरव को नई दिशा दी।

मराठा समाज के संरक्षक बसंत पाटिल एवं रघुनाथ (काका) ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विदेशी एवं अत्याचारी शासकों से मुक्ति के लिए धर्म और स्वदेश की रक्षा का बीड़ा उठाया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल ने भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए तथा सरकार द्वारा इस दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाए। उन्होंने शिवाजी महाराज के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मराठा साम्राज्य का विस्तार 1758 तक पंजाब, कश्मीर, उड़ीसा और दक्षिण भारत के विस्तृत क्षेत्रों तक हो चुका था।

नारे लगाने में मुख्य रूप से आदित्य मराठा, कृष्णा, माधव, अभिनव भदौरिया एवं डॉ. हरीशंकर पटेल शामिल रहे।

जयंती समारोह को सफल बनाने में मराठ परिवार इटावा की ओर से प्रवीन, सचिन, माधव, विशाल, महेश, कृष्णा, विक्रांत; भरथना से रघुनाथ पाटिल, मनोहर, सुधीर, राजू; लखना से संभाजी, मानिकराव, पोपट, विजय, सूरज; जसवंतनगर से उमेश गायकवाड़, मधुकर; बसरेहर से नितिन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कूर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से देशराज वर्मा, वृजभूषण, अरविंद (लालन), राजकुमार, ओमनाथ, श्रीपत, शिवम, रामविलास, अनंत सिंह, संजय (सोधू), कविराज, ऋषिराज, अजय, मनोज, जितेंद्र, संदीप आदि सैकड़ों शिवभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...