नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर के मतदाताओं को नोटिस जारी करने हेतु डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Share This

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा उनकी सुनवाई की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विकासखंड बसरेहर के पंचायत भवन शेरपुर बसगवां स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

  

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ए0ई0आए0ओ0 (Assistant Electoral Registration Officer) को निर्देशित किया कि सभी नोटिसों की समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कैंपों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए।

इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कैंपों में उपस्थित होकर अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरणों की जांच कराएं तथा आवश्यक संशोधन दर्ज कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी