इटावा में विकास कार्यों की समीक्षा: शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने स्मार्ट मीटर, मनरेगा व जनकल्याण योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

Share This

 

 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश (जिला अनुश्रवण पुस्तिका) के माध्यम से 13 फरवरी 2026 को अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक हुए विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत स्मार्ट मीटर एवं सोलर ऊर्जा के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जनपद में अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 10,000 उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिससे राजस्व में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त फीडबैक के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आईजीआरएस और हेल्पलाइन से संबंधित फीडबैक प्रणाली में और सुधार की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मॉनिटरिंग के दौरान किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान मनरेगा, रोजगार सृजन, फैमिली आईडी, टीकाकरण, संरक्षित निराश्रित गौवंश की सुपुर्दगी, दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति, विवाह अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सेतु निर्माण, नई सड़कों के निर्माण, ओडीओपी टूल किट, सामूहिक विवाह योजना तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, ऐसे में समय रहते सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...