12 से 19 फरवरी तक लालपुरा जैन मंदिर में पच्चीस मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान, घट यात्रा से होगा शुभारंभ

Share This

लालपुरा जैन मंदिर में 12 से 19 फरवरी तक पच्चीस मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान

इटावा। शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी के सान्निध्य में 12 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाले पच्चीस मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान के संबंध में बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आचार्य श्री ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेसवार्ता में आचार्य श्री सुबल सागर महाराज जी ने बताया कि इस महामंडल विधान में सिद्ध परमेष्ठी भगवान की विशेष आराधना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिद्धों की भक्ति एवं आराधना से संचित अशुभ कर्मों का क्षय होता है और आत्मा की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। जैन धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे पांच महाव्रतों को जीवन में धारण करने का संदेश दिया।

जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ‘ठेकेदार’ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार प्रातः भव्य घट यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।

प्रेसवार्ता के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि बरासो में मुनि श्री सुबल सागर महाराज के निर्देशन में 414 फुट ऊंचे सुमेरु पर्वत का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही 51 फुट ऊंची पद्मासन मुद्रा में भगवान की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी, जो क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम से संबंधित पत्रिका का विमोचन भी किया गया। प्रेसवार्ता में चक्रेश जैन, महावीर जैन, सोनू जैन, पीयूष जैन, सौरव जैन, बंटी जैन, वैभव जैन, चिंटू जैन, भोलू जैन सहित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के सदस्य एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...