इटावा: डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में भरथना तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Share This

इटावा: डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में भरथना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

इटावा, 07 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील भरथना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों की गंभीरता से जांच करने तथा दोषी एवं जवाबदेह व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि जब भी अधिकारीगण गांवों का भ्रमण करें, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें और लाभार्थियों से फीडबैक अवश्य प्राप्त करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील भरथना से विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी मामलों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है, इसलिए निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी काव्य सी., क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...