इटावा से लौट रहे युवक की इलाज के दौरान मौत: अज्ञात वाहन ने बिजौली ओबरब्रिज के पास मारी टक्कर

Share This

बकेवर:- औरैया के अजीतमल निवासी 25 वर्षीय युवक शिवा राज उर्फ अवनीश की शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

वह इटावा से अपने चाचा के घर से लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, शिवा राज उर्फ अवनीश शुक्रवार सुबह इटावा स्थित अपने चाचा संजय कुमार के घर गया था। दोपहर में जब वह बाइक से अपने गांव जगनपुर लौट रहा था, तभी बकेवर थाना क्षेत्र में बिजौली ओवरब्रिज के पास इटावा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और बिजौली पुलिस की मदद से उसे एम्बुलेंस द्वारा बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पुष्पेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक युवक ने हेलमेट पहना हुआ नही था, वह बाइक पर टंगा हुआ था। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।

अवनीश अपने पिता राजकुमार और मां रेखा का सबसे बड़ा बेटा था। उसके दो छोटे भाई आशू और अमन हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पिता राजकुमार मजदूरी करते हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक को घटना की जानकारी मिलते ही वह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। कस्वा इंचार्ज विनीत पाण्डेय को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...