इटावा–फर्रूखाबाद हाईवे पर गैरकानूनी टोल वसूली के खिलाफ माकपा-किसान सभा का प्रदर्शन, टोल प्लाजा बंद करने की मांग

Share This

गैरकानूनी टोल वसूली बंद करने की मांग को लेकर माकपा-किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

इटावा, 6 फरवरी। हाईवे इटावा-फर्रूखाबाद पर बख्त्यारपुरा में बनाए गए नए टोल प्लाजा के माध्यम से वाहनों से की जा रही जबरिया और अवैध वसूली के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। कामरेड मुकुट सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी  शुभ्रान्त शुक्ला से भेंट कर गैरकानूनी टोल प्लाजा तथा टोल वसूली को तत्काल बंद कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी द्वारा संसद में स्पष्ट घोषणा की गई है कि 60 किलोमीटर की परिधि में दोबारा टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। जबकि इसी हाईवे पर चंबल पार मात्र 30 किलोमीटर के अंदर बरही टोल प्लाजा पहले से संचालित है। ऐसे में बख्त्यारपुरा में नया टोल प्लाजा नियमों के विरुद्ध है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सड़क और पुलों का निर्माण अधूरा होने की स्थिति में टोल वसूली का प्रावधान नहीं है। जबकि बख्त्यारपुरा टोल प्लाजा से महज 500 मीटर की दूरी पर लोहिया नहर का पुल व सड़क तथा भोगनीपुर नहर पुल दतावली का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसके बावजूद टोल वसूली किया जाना पूरी तरह गैरकानूनी है।

प्रतिनिधिमंडल में माकपा नेता प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, माकपा जिला मंत्रिपरिषद सदस्य एवं पूर्व उपकुलसचिव डॉ. शौकीन सिंह तथा नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज राठौर भी शामिल रहे।

माकपा और किसान सभा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध टोल वसूली बंद नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...