फर्जी फर्म बनाकर संगठित रूप से जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Share This

फर्जी फर्म बनाकर संगठित रूप से जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
 05 अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी इनवॉइस एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगभग ₹7.03 करोड़ की राजस्व क्षति का खुलासा,
 लैपटॉप, फर्जी जीएसटी इनवॉइस/ई-बिल एवं एक कार बिना नम्बर प्लेट बरामद।
 फर्जी इनवॉइस बनाकर करीब 07 करोड़ 03 लाख रुपये की जीएसटी चोरी के प्रकरण में 05 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ,
 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में इटावा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
सहायक आयुक्त गण राज्य कर, खण्ड-1 इटावा द्वारा लिखित तहरीरी सूचना पर प्रदेश मे बडे स्तर पर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी/फर्जीवाड़ा करने के संबंध मे जनपद इटावा मे जीएसटी अधिकारी द्वारा 07 अभियोग भिन्न भिन्न तिथियों पर अलग अलग थानों पर पंजीकृत कराये गये । जनपद इटावा में जीएसटी से संबंधित मामलों की जांच के दौरान पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी करके अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) अर्जित किया गया, जबकि संबंधित फर्मों द्वारा न तो कोई वास्तविक व्यापार किया गया और न ही सरकार को देय जीएसटी का भुगतान किया गया । जिसमें सरकारी राजस्व को कुल लगभग ₹7.03 करोड़ (सात करोड़ तीन लाख के करीब) की क्षति पहुँचायी गयी ।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली इटावा पर मु0अ0सं0 191/2025 धारा 318(4)/336(3)/338/ 340(2)/3(5) बीएनएस एवं 192/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/ 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
विवेचना के दौरान यह भी तथ्य प्रकाश में आये कि इसी संगठित रैकेट के अंतर्गत थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में फर्म M/s M.L. Builders एवं M/s भारत बिल्डिंग मटेरियल के माध्यम से बिना वास्तविक माल आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस जारी कर ITC पास-ऑन किया गया, जिससे करोड़ों रुपये का फर्जी टर्नओवर एवं अवैध ITC प्राप्त किया गया। इसके संबंध में दिनांक 06.09.2025 को मु0अ0सं0 246/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5)/61(2) बीएनएस पंजीकृत है ।
इसी क्रम में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भी फर्जी फर्मों के माध्यम से बिना वास्तविक क्रय-विक्रय के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी कर ITC पास-ऑन किये जाने का मामला प्रकाश में आया, जिसमें भोले-भाले व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराया गया तथा सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुँचायी गयी। इसके संबंध में थाना जसवंतनगर पर दिनांक 19.08.2025 को मु0अ0सं0 296/25 धारा 340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस पंजीकृत है ।
इस प्रकार प्रारम्भिक विवेचना से यह स्पष्ट हुआ कि थाना कोतवाली, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी एवं थाना जसवंतनगर क्षेत्रों में एक ही संगठित गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी फर्मों, फर्जी इनवॉइस एवं ITC पास-ऑन के माध्यम से जीएसटी चोरी की जा रही थी ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं संगठित गिरोह बनाकर जीएसटी की चोरी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में प्रदेश स्तर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद स्तर पर एसआईटी गठित की गयी । गठित एसआईटी द्वारा आईपीडीआर, नेटग्रिड, सर्विलांस, आधार, पैन, रैंट एग्रीमेंट, बैंकिंग लेन-देन, इलैक्ट्रानिक साक्ष्यों, जीएसटी पोर्टल लॉगिन गतिविधियों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहनता पूर्वक विश्लेषण तथा विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट से विस्तृत पूछताछ की गयी गयी । प्रदेश मे बडे स्तर पर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी/फर्जीवाड़ा करने के संबंध मे जनपद इटावा में जीएसटी अधिकारी द्वारा 07 अभियोग भिन्न भिन्न तिथियों पर अलग अलग थानों पर पंजीकृत कराये गये ।
विश्लेषण/पूछताछ के उपरान्त इटावा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक भिन्न भिन्न तिथियों में 03 अभियुक्तगण
1. नितिन गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी दाबग्रान थाना कोतवाली इटावा
2. जीशान पुत्र मो0 हारुन निवासी मौ0 शाहकमर थाना कोतवाली इटावा
3. तरूण अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी कटरा सेवाकली थाना कोतवाली जनपद इटावा
को अलग अलग थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 03.02.2026 को कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. अंकित जौहरी पुत्र स्व0 संजय जौहरी एवं 2. शिवा जौहरी नरेश जौहरी को 01 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार बिना नम्बर प्लेट कार 01 लैपटॉप तथा फर्जी टैक्स इनवॉइस/ ई-बिल से संबंधित दस्तावेज सहित तथा
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा 3. अभियुक्त अभिषेक कुमार शाक्य पुत्र विमलेश कुमार शाक्य व 4. अभियुक्त देवेश चन्द्र शाक्य पुत्र राजेश कुमार शाक्य को तथा
थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा 5. मोहम्मद आसिफ खान पुत्र अनीश खान को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछः-
पुलिस पूछताछ एवं अब तक की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त अंकित जौहरी व तरूण अग्रवाल द्वारा अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी/कागजी जीएसटी फर्मों का निर्माण किया गया । इन फर्मों के नाम से बिना किसी वास्तविक माल आपूर्ति के GSTR-1 में अधिक बिक्री दर्शायी जाती थी, जिससे अवैध रूप से ITC(इनपुट टैक्स क्रेडिट) जनरेट की जाती थी।
यह ITC विभिन्न ठेकेदारों/व्यापारियों को पास-ऑन की जाती थी, जिसके एवज में अभियुक्तों को कमीशन प्राप्त होता था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा बैंक खातों, डिजिटल भुगतान माध्यमों, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं व्हाट्सएप ग्रुपों का उपयोग कर संगठित रूप से यह कृत्य किया जा रहा था । फर्जी फर्मों के निर्माण हेतु भोले-भाले व्यक्तियों को लोन/नौकरी/सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर उनके दस्तावेज प्राप्त किये गये तथा उनका दुरुपयोग कर जीएसटी फर्में संचालित की गयीं।
अंकित जौहरी द्वारा स्वीकार किया गया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट न होने के बावजूद अकाउंटिंग, ऑडिट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं रिटर्न फाइलिंग का कार्य करता था तथा सीए हस्ताक्षर की आवश्यकता होने पर अभियुक्त तरुण अग्रवाल की फर्म के नाम का उपयोग करता था। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहे थे, जिनका उद्देश्य फर्जी इनवॉइस व ITC के माध्यम से सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचाना तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करना था।
अभियुक्तगण शिवा जौहरी, अंकित जौहरी, आशिफ खां, अभिषेक शाक्य व देवेश आदि द्वारा कार्यालय में उसके निर्देश पर GSTR-1, GSTR-3B, अकाउंटिंग एवं बिल तैयार करने का कार्य किया जाता था ।
अभियुक्तगण अंकित जौहरी व तरूण अग्रवाल एक से अधिक ई-मेल आईडी बनाकर उनसे 50 से 60 जीएसटी रजिस्टर्ड फर्में बनायी गयीं, जिनमें जांच के पश्चात जीएसटी विभाग द्वारा भारी अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें निरस्त किया गया है ।
अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों, फर्जी फर्मों, जीएसटी पोर्टल लॉग-इन, बैंक खातों एवं डिजिटल माध्यमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करायी गयी हैं, जिन्हें विवेचना में संकलित किया जा रहा है । अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही प्रचलित है ।
अपराध करने का तरीकाः-
अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध एवं संगठित रूप से फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर बिना वास्तविक माल आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस तैयार किये जाते थे । इन इनवॉइस के माध्यम से ITC उत्पन्न कर उसे विभिन्न व्यापारियों को पास-ऑन किया जाता था तथा कमीशन अर्जित किया जाता था। । आईटीसी पास-ऑन करने के बदले अभियुक्तों को लगभग 2.5 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था । इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित एवं संगठित रूप से अब तक की विवेचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 7.03 करोड़ रुपये की सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचायी गयी ।
जीएसटी ट्रेल को जटिल बनाने के लिए अधिकतर फर्मों को देश के अलग अलग राज्यों के पते पर फर्में खोलकर आईटीसी पासऑन किया जाता है ताकि साधारण जांच या विवेचना से इन्हें ट्रेस न किया जा सके । उदाहरण के लिए थाना फ्रेण्डसकॉलोनी में पंजीकृत मु0अ0सं0 224/25 को देखा जा सकता है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. अंकित जौहरी पुत्र स्व0 संजय जौहरी निवासी टिक्सी मन्दिर के सामने कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
2. शिवा जौहरी पुत्र नरेश जौहरी निवासी टिक्सी मंदिर के सामने कालोनी, थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
3. अभिषेक कुमार शाक्य पुत्र विमलेश कुमार शाक्य निवासी कटरा समशेर खाँ थाना कोतवाली
4. अभियुक्त देवेश चन्द्र शाक्य पुत्र राजेश कुमार शाक्य निवासी कटरा समशेर खाँ थाना कोतवाली
5. मोहम्मद आसिफ खान पुत्र अनीश खान निवासी बरही टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 296/25 धारा 340(2)/336(3)/338/318(4)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
2. मु0अ0सं0 246/25 धारा 61(2)/3(5)/340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
3. मु0अ0सं0 191/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
4. मु0अ0सं0 192/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
आपराधिक इतिहासः-
अंकित जौहरी पुत्र स्व0 संजय जौहरी निवासी
1. मु0अ0सं0 296/25 धारा 340(2)/336(3)/338/318(4)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
2. मु0अ0सं0 246/25 धारा 61(2)/3(5)/340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
3. मु0अ0सं0 191/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
4. मु0अ0सं0 192/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
शिवा जौहरी पुत्र नरेश जौहरी
1. मु0अ0सं0 296/25 धारा 340(2)/336(3)/338/318(4)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
2. मु0अ0सं0 246/25 धारा 61(2)/3(5)/340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
3. मु0अ0सं0 191/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
4. मु0अ0सं0 192/2025 धारा 318(4)/ 336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
अभिषेक कुमार शाक्य पुत्र विमलेश कुमार शाक्य
मु0अ0सं0 246/25 धारा 61(2)/3(5)/340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।
अभियुक्त देवेश चन्द्र शाक्य पुत्र राजेश कुमार शाक्य
मु0अ0सं0 246/25 धारा 61(2)/3(5)/340(2)/336(3)/338/318(4) बीएनएस थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा
मोहम्मद आसिफ खान पुत्र अनीश खान
मु0अ0सं0 296/25 धारा 340(2)/336(3)/338/318(4)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
बरामदगीः-
1. 01 लैपटॉप LENOVO कम्पनी
2. फर्जी टैक्स इनवॉइस / ई-बिल से संबंधित दस्तावेज
3. 01 मारुति सुजुकी FRONX बिना नम्बर प्लेट (धारा 207 एमवी एक्ट)

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...