इटावा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Share This

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं और वे अपना नाम किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म-08 भरना होगा, न कि फॉर्म-06। उन्होंने बताया कि जनपद में मैपिंग से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित नोटिस भी जनरेट किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से इस कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मैपिंग में हुई त्रुटियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित कर पुनः नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा बिना नोटिस जारी किए किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है।

बैठक में उदयभान सिंह ने कहा कि जारी किए जा रहे सभी नोटिसों की समुचित जांच अवश्य कराई जाए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करने तथा गांव-गांव कैंप लगाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, उदयभान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी), कृपा नारायण तिवारी (भाजपा), संजीव भदौरिया (भाजपा), राकेश कुमार (जिला महासचिव, बसपा), सत्येंद्र राजपूत, विक्की गुप्ता (प्रवक्ता, सपा), वाचस्पति द्विवेदी (इंडियन नेशनल कांग्रेस), इकरार अहमद (आम आदमी पार्टी), मोहित जाटव (बहुजन समाज पार्टी), प्रेम शंकर यादव सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी