फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति तेज करने के निर्देश, 15 दिन में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

Share This

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी इटावा की अध्यक्षता में राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा कृषि विभाग के संबंधित कर्मियों की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन 30 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया।

बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं जनपद प्रभारी, जन सेवा केंद्र इटावा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक कृषकों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जा सके और वे प्रदेश स्तर की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का समस्त कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। इसके लिए जनपद के सभी जन सेवा केंद्रों का सहयोग लिया जाए, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी हो सके।

इसके साथ ही किसानों से भी अपील की गई कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्रातिशीघ्र संबंधित राजस्व लेखपाल, कृषि कर्मियों, जन सेवा केंद्रों या स्वयं (सेल्फ मोड) के माध्यम से करवा लें, जिससे वे सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें और उन्हें समय पर लाभ मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...