आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएमजीआई (SMGI) परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। साथ ही सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
