जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में “भारत निर्वाचन आयोग सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में समानता एवं न्याय सर्वोपरि है। लोकतंत्र हमारे कल्याण के लिए है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्व का निर्वहन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को लोकतांत्रिक रूप से और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए हम सभी को कठोर परिश्रम करना होगा।

मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई तथा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदाताओं एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक शक्ति की सकारात्मकता जागरूक मतदाताओं पर निर्भर करती है। हमें मतदान करने से पूर्व यह अवश्य मूल्यांकन करना चाहिए कि जिस प्रत्याशी को हम अपना मत दे रहे हैं, उसकी कार्यक्षमता एवं कार्यदक्षता का स्तर क्या है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक हमें अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होगा, तब तक हम परिवर्तन की सार्थकता को पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 80 वर्ष आयु के दो वरिष्ठ मतदाताओं, दो दिव्यांग मतदाताओं तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके 05 नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, तहसीलदार सदर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी