वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली का इटावा में 4 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा भव्य स्वागत

Share This

वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली–2026 के अंतर्गत साइक्लिंग दल के जनपद में आगमन पर 4 यूपी बटालियन एनसीसी, इटावा द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने साइक्लोथॉन दल का स्वागत करते हुए कहा कि महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान वीर बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साइक्लोथॉन रैलियां युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ 26 दिसंबर 2025 को रांची (झारखंड) से टीम लीडर कर्नल अनिल कुमार एवं लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा के नेतृत्व में हुआ था। रैली वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर एवं औरैया जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए 10 जनवरी 2026 को इटावा पहुंची। यह रैली 11 जनवरी 2026 को शिकोहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी तथा आगरा से होते हुए 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुंचेगी।

इस साइक्लोथॉन रैली में कुल 2 अधिकारी, 2 पी.आई. स्टाफ, 8 बालिका एवं 8 बालक एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। रैली का नेतृत्व कर्नल अनिल यादव, 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा, सूबेदार लालेश कुमार एवं हवलदार इमना नाक्शुंग, 46 झारखंड बटालियन एनसीसी, गुमला भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट इटावा राजेंद्र बहादुर तथा विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर हयातुल्लाह उपस्थित रहे। अतिथियों ने साइक्लोथॉन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान बताया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा भगवान वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान, मीडिया कवरेज एवं समूह चित्र के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चीफ ऑफिसर अरशद मलिक, सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल) एवं राजकीय विद्यालय इटावा के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी