LASACON-2025 में डॉ. अमिता सिंह ने किया यूपीयूएमएस, सैफई का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व

Share This

विशाखापत्तनम स्थित गीटम (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में आयोजित LASACON-2025 में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. अमिता सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी, एनिमल हाउस ने उल्लेखनीय सहभागिता की। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उनकी सक्रिय भागीदारी ने विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों को नई पहचान दिलाई।

डॉ. सिंह ने AAALAC एवं स्मॉल एनिमल इमेजिंग प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला में भाग लिया तथा दुर्लभ माउस एडेनोकार्सिनोमा से संबंधित एक महत्वपूर्ण शोध पोस्टर प्रस्तुत किया। उनके इस शोध कार्य से कैंसर अनुसंधान मॉडलों के क्षेत्र में उपयोगी एवं मूल्यवान जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

इस शोध कार्य में प्रो. डॉ. आलोक दीक्षित (फार्माकोलॉजी) एवं प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह (पैथोलॉजी) का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त डॉ. सिंह ने पहली LASACON वॉकथॉन में भी सहभागिता कर अनुसंधान एवं वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अमिता सिंह यूपीयूएमएस एनिमल हाउस की अग्रणी भूमिका निभा रही हैं तथा वर्ष 2007 से IAEC की सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत रहते हुए विश्वविद्यालय में CCSEA के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नैतिक पशु अनुसंधान मानकों को सुदृढ़ बनाए हुए हैं।

इस उपलब्धि पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने डॉ. अमिता सिंह को उनकी निष्ठा, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नैतिक अनुसंधान नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी