इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2025-26 में 30 दिसंबर को होगा विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Share This

ऐतिहासिक इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2025-26 के उपलक्ष्य में आगामी 30 दिसंबर (मंगलवार) को एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव पंडाल में आयोजित होने वाले इस भव्य साहित्यिक कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त कवि अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण और हास्य से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रेमशंकर शर्मा ने इटावा के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इटावा प्रदर्शनी में पूर्व में आयोजित कवि सम्मेलनों को श्रोताओं का भरपूर प्रेम मिला है और इस बार भी यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

इटावा जनपद के प्रख्यात राष्ट्रीय कवि कमलेश शर्मा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति (प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन) होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि रामशंकर कठेरिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

काव्य जगत के दिग्गज कवि बिखेरेंगे जलवा इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वीर रस, श्रृंगार, हास्य, व्यंग्य एवं ओज रस के संगम को प्रस्तुत करने के लिए देशभर से सिद्धहस्त कवियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से विनीत चौहान, डॉ. सुनील जोगी, कविता तिवारी, दिनेश रघुवंशी, डॉ. कमलेश शर्मा, प्रताप फौजदार, विष्णु सक्सेना, कुं. जावेद अख्तर, डॉ. तुषा शर्मा, अजातशत्रु, विष्णु उपाध्यक्ष, विनोद राजयोगी, लोकेश त्रिपाठी सहित कई जाने-माने कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 07:00 बजे से होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी एवं प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति की ओर से जनपद के समस्त काव्य प्रेमियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस साहित्यिक संध्या का आनंद लें और कवि सम्मेलन को सफल बनाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...