‘‘एक-दो-तीन-चार, साँई तेरी जय-जयकार‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘एक-दो-तीन-चार, साँई तेरी जय-जयकार‘‘ के गगनभेदी उद्घोषों व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के साथ रंग-बिरंगे सुगन्धित पुष्पवर्षा के बीच छोला मन्दिर प्रांगण में भ्रमण को निकली श्री साँई बाबा की पालकी पदयात्रा में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर समूचे मन्दिर परिसर को साँई की भक्ति में सरावोर कर दिया। जहाँ श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने साँई बाबा का पूजन अर्चन कर उनका गुणगान किया। वहीं युवा भक्त साँई की ध्वनियों पर जमकर थिरके।

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) के प्रांगण में स्थापित श्री साँईधाम के 21वें साँई वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री साँई बाबा की पालकी पदयात्रा छोला मन्दिर परिसर में भ्रमण को निकाली गई। पालकी भ्रमण के दौरान सैकडों महिला-पुरूष साँई भक्तों ने बाबा की पालकी को कन्धा देकर पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण जगत के सर्वमनोरथ पूर्ण होने की कामना की। बाबा की पालकी का शुभारम्भ गुरूवार की सुबह आचार्य द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराया गया। साथ ही मंगल स्नान व हवन पूजन अर्चन के उपरान्त भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर प्रांगण में भ्रमण को निकाली गई। ढोल नंगाडों की संगीतमयी ध्वनियों के साथ बाबा की पालकी श्री बालरूप हनुमान मन्दिर, शिव मन्दिर, श्री रामदरबार, राधाकृष्ण मन्दिर, माँ कैला देवी, दुर्गा देवी, श्री खाटूश्याम आदि सहित समूचे मन्दिर प्रांगण में भ्रमण करती हुई साँईधाम पहुँची। तदुपरान्त सांय छोला मन्दिर प्रांगण में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी भक्तों ने बाबा का पूडी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर आर्शीवाद लिया। पालकी में मौजूद भक्तजनों ने साँई बाबा के गगनभेदी जयघोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण साँई की भक्ति से गुंजायमान कर दिया। पालकी के दौरान समिति अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, साँईमित्र मण्डल कार्यक्रम संयोजक डा0 अभिनव दुबे (छोटू), संजीव श्रीवास्तव, विकास दीक्षित (दीपू), डा0 अभिषेक दुबे, श्याम वर्मा, रामजी श्रीवास्तव, दीपू चौहान, सतीश यादव, राजू गुप्ता, गोपी अग्रवाल सहित सैकडों समिति पदाधिकारियों के साथ महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...