इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त द्वारा संस्थापित इटावा हिन्दी सेवा निधि का समारोह कल

Share This

हिन्दी गौरव न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त द्वारा संस्थापित इटावा हिन्दी सेवा निधि का तैंतीसवां सारस्वत समारोह कल 20 दिसंबर, शनिवार को अपरान्ह 1:30 बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज के भव्य प्रांगण में आयोजित होगा। साहित्य, संस्कृति और हिन्दी के संवर्धन को समर्पित यह समारोह जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह को लेकर इस्लामिया कॉलेज परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे, जो वाणी पुत्रों को सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता हिन्दी-उर्दू अदब की प्रख्यात शख्सियत वसीम बरेलवी साहब करेंगे। यह अवसर हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मनीषियों के सम्मान का साक्षी बनेगा।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कविताओं की बयार बहेगी, जिसमें देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। काव्य सत्र की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रज राज सिंह, प्रशासनिक न्यायाधीश इटावा, करेंगे। इस सत्र में साहित्यिक रस और विचारों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज रजत सिंह जैन तथा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहेंगे। इटावा हिन्दी सेवा निधि के महासचिव प्रदीप कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी तरह जुटे हुए हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...