भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम को पुलिस ने रोका, कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट

Share This

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस बल के माध्यम से भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से रोका गया। तिवारी ने पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रशांत तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के माध्यम से कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड, मनी लॉन्ड्रिंग एवं यंग इंडिया प्रकरण में लगातार प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में लगाए गए आरोपों को न्यायालय ने खारिज कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही थी। कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेतृत्व की छवि देश और प्रदेश में और अधिक साफ होकर सामने आई है, जबकि पहले भी उनकी छवि निष्कलंक थी।

तिवारी ने भाजपा सरकार को अन्याय और अत्याचार की सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भारत में महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को मिटाने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

प्रशांत तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, विष्णुकांत मिश्रा, नरेंद्र यादव, अंबुज त्रिपाठी, सचिन शंखवार, अनूप परमार, अंसार अहमद और सरवर अली को कांग्रेस कार्यालय पर ही रोक लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है और पार्टी नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...