उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो॰ (डॉ॰) अजय सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अहम बिंदु शामिल रहे।
माननीय कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं चिकित्सीय कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
