चोरी की घटना को दिया अंजाम

Share This

भरथना- सोमवार की सुबह कस्बा के मुहल्ला राजागंज में अज्ञात बदमाशों ने दो घर व एक ब्यूटी पार्लर दुकान समेत तीन स्थानों पर ताले तोड़कर लाखों रुपए कीमती सोने-चांदी के आभूषण, नगदी आदि पार करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है। राजगंज में एक रात में आसपास तीन चोरियों की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

अज्ञात बदमाशों ने बीती रात्रि पहली चोरी विनोद शुक्ला पुत्र जयकृष्ण शुक्ला सुबह 3ः50 बजे रोज की तरह अपनी पत्नी गीता शुक्ला के साथ टहलने निकले थे। इसी बीच बदमाशों ने घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घर के अन्दर अकेली सो रही पुत्रवधु नेहा शुक्ला को कुछ आवाजें सुनाई दी। जिस पर जैसे ही नेहा ने आवाज लगाई, इसी बीच घर में घुसे अज्ञात बदमाश घर की अलमारी के लॉकर में थैले में रहे करीब 40 लाख रूपए कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेटकर घर से भाग निकले, चीख पुकार पर पड़ोसी जागे तब तक बदमाश फुर्र हो गए।

इससे पहले बदमाशों ने चोरी के लिए पास में पड़े डाकघर अभिकर्ता रामवेद शर्मा के सूने घर को निशाना बना डाला। रामवेद शर्मा की बेटी की 11 दिसम्बर को कानपुर में शादी होनी थी, जिसके कारण वे परिवार समेत घर सूना छोड़कर बेटी की शादी करने कानपुर गए हुए हैं। बदमाशों ने उनके घर के ताले तोड़कर जमकर लूटपाट की। घर के अन्दर सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा देखा गया। लेकिन गृहस्वामी के लौटने पर ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा।

इसी क्रम में बदमाशों ने यहां पास में ही अभी कुछ दिन पहले खुले नए ब्यूटी पार्लर की दुकान को भी निशाना बनाया और बदमाशों ने बाजपेई नगर निवासिनी पार्लर संचालिका राधा शुक्ला पत्नी आकाश शुक्ला की दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर गोलक में रखे 4 हजार की नगदी समेत कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। पार्लर संचालिका राधा शुक्ला को पार्लर में चोरी होने की जानकारी सुबह 9 बजे तब हुई, जब वे रोज की तरह अपना पार्लर खोलने पहुंची। उन्होंने पार्लर के ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने सभी तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...