यूपीयूएमएस में एमबीबीएस 2025–26 बैच की ‘White Coat Ceremony’ सम्पन्न, नवछात्रों ने लिया सेवा-संकल्प

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में एमबीबीएस 2025–26 बैच की प्रतिष्ठित ‘White Coat Ceremony’ गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। समारोह में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों ने सम्मान, जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रतीक सफेद कोट को धारण करते हुए चिकित्सा पेशे में प्रवेश का पहला औपचारिक कदम रखा।

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “White Coat सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि मरीजों की सेवा, करुणा और दायित्व का प्रतीक है। इसे पहनते ही आपके कंधों पर समाज का भरोसा और मानवता की रक्षा का उत्तरदायित्व आ जाता है।”

संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आदेश ने नव-छात्रों को चिकित्सा पेशे की निष्ठा, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को जीवनभर बनाए रखने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने चरक शपथ लेकर चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। समर्पण, अनुशासन और सेवा की भावना से ओत-प्रोत यह समारोह नए डॉक्टर्स के लिए एक प्रेरणादायी शुरुआत बनकर उभरा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी