शादी समारोह में मचा हड़कंप दुल्हन पक्ष के बैग से 8 लाख रुपये चोरी, मैरिज होम में हंगामा—सीसीटीवी फुटेज को लेकर विवाद

Share This

शहर के भरथना रोड स्थित आरआर रेस्टोरेंट के सामने बने मां लक्ष्मी उत्सव गार्डन में रविवार देर रात शादी समारोह अफरा-तफरी में बदल गया, जब दुल्हन पक्ष के बैग से करीब 8 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। खुशी का माहौल अचानक तनाव और हंगामे में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम हलोआ निवासी मुरलीधर की भतीजी साधना की शादी थी। भतीजे जीतू यादव के नाम से मैरिज होम बुक किया गया था। मुरलीधर ने बताया कि रात करीब 12 बजे बारात स्वागत की प्रक्रिया चल रही थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ में पकड़े बैग को नीचे से धारदार औजार से काट दिया और उसमें रखे 8 लाख रुपये निकाल लिए।

चोरी का पता तब चला जब मुरलीधर को बैग हल्का महसूस हुआ। नीचे देखने पर पाया कि बैग नीचे से पूरी तरह कटा हुआ था। घटना सामने आते ही शादी में हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना स्थल इकदिल थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए आगे की कार्रवाई इकदिल थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज को लेकर हंगामा—गाली-गलौज और धक्का-मुक्की सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष ने मैरिज होम संचालक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। आरोप है कि संचालक ने फुटेज देने से मना कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में बहसबाजी बढ़ गई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई। कुछ समय के लिए मैरिज होम का गेट भी बंद कर दिया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस जांच जारी, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी हो पीड़ित मुरलीधर ने मामले की तहरीर इकदिल थाने में दी है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मैरिज होम के सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी और मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी