दिल्ली बम ब्लास्ट पर सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों का विरोध करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया

Share This

इटावा जिले में चार युवकों ने न केवल कांस्टेबल से बदसलूकी की, बल्कि उस पर हमला करने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक आरोपी हाथ में ईंट लेकर सिपाही को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

घटना 13 नवंबर की रात की बताई जा रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, निवासी महुवन गांव (थाना फरह, मथुरा), ड्यूटी खत्म करने के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बजरिया पहुंचे थे। वह स्टेशन के पास स्थित अंडा–राइस के ठेले पर खाना ले रहे थे, तभी वहां मौजूद चार युवक दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।

कांस्टेबल रविन्द्र सिंह ने युवकों को ऐसा करने से रोका और समझाया कि इस तरह की संवेदनहीन बातें न करें, लेकिन बात बढ़ गई और युवक भड़क उठे। उन्होंने सिपाही से बहस करते-करते बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने ईंट उठाकर कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी ओर बढ़ा।

वीडियो वायरल, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार वीडियो का परीक्षण किया जा रहा है तथा कांस्टेबल के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही अभद्र टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर फैलते संवेदनहीन व्यवहार को लेकर नई बहस खड़ी कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...