श्री दिगंबर जैन प्राचीन पंचायती मंदिर में माता–पिता गोद भराई कार्यक्रम संपन्न

Share This

पंसारी टोला स्थित श्री दिगंबर जैन प्राचीन पंचायती मंदिर में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत माता–पिता गोद भराई का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह विशेष आयोजन फिरोजाबाद के न्यू तिलक नगर में 17 से 21 नवंबर तक आचार्य वसुनंदी सागर महाराज के सान्निध्य में होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महामहोत्सव के शुभारंभ से पूर्व आयोजित किया गया।

इस पंचकल्याणक में इटावा निवासी महेश चंद्र जैन और उनकी पत्नी सुषमा जैन को माता–पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी उपलक्ष्य में पंसारी टोला स्थित मंदिर में शाम 7 बजे श्रीजी की भक्ति और महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसके पश्चात माता–पिता की पारंपरिक गोद भराई सम्पन्न हुई, जिसमें काजू, बादाम, मखाना, किशमिश आदि मेवों के साथ तिलक किया गया तथा पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें राकेश जैन, स्वदेश जैन, प्रशांत जैन (पत्रकार), अभिनंदन जैन (नंदू), मोहित जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला मंडल से सरोज जैन, भारती जैन, नीता जैन, ज्योति जैन, स्वेता जैन, सुनीता जैन, पिंकी जैन, अलका जैन, मीनू जैन, नेहा जैन, अनीता जैन, अमिता जैन आदि ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी